|
रावण तो
दिन पर दिन बढने वाली
एक लम्बी रेखा है और
राम की दुर्गति होते तो
आज सारे देश ने देखा है
रामलीलाओं में बड़े से बड़ा रावण
बनाने की होड़ लगती है
जितना बड़ा रावण उतनी ही
रामलीला बेजोड़ लगती है
रावण का कद उठते उठते
नो फुट से सौ फुट तक बढा है लेकिन
राम पहले भी छः फुट का था
और आज भी छः फुट का ही खड़ा है |